घूमने के शौकीन हैं, तो जरूर आयें मध्यप्रदेश के मांडू स्थित हाथी महल

भारत में मध्य प्रदेश राज्य के धार जिले में स्थित मांडू शहर का हाथी महल सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। एलीफेंट पैलेस मालवा से संबंधित है एवं यह महल अपनी शानदार इमारत और महल की विशाल संरचना के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस महल के 100 किमी की दूरी तक कुछ प्राचीन इमारतें हैं जिन्हें रॉक सिटी के नाम से जाना जाता है। घूमने के शौकीन लोगों को एक बार इस विशाल हाथी के जैसे दिखने वाले महल की यात्रा पर जरूर आना चाहिए।

हाथी महल की वास्‍तुकला

‘हाथी महल’ में अनेक विशाल स्तंभ हैं और इसी वजह से इस महल का ये नाम रखा गया है। इंडो-इस्लामिक स्थापत्य शैली में बना ये महल समुद्र तल से 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भव्‍य पत्‍थर से मंदिर की संरचना की गई है। इस महल को शाही आवास के लिए बनाया गया था लेकिन बाद में इसे एक सुंदर मकबरे में बदल दिया गया। इस महल के आंतरिक और बाहरी हिस्सों में कुछ कब्रें देख सकते हैं। इस्लामी शैली में बनी खूबसूरत मस्जिद को भी आप यहां देख सकते हैं। इस महल का सबसे शानदार हिस्सा हाथी पैलेस के बीच में इसका भव्य गुंबद है। महल के अंदर जो विशालकाय खंभे हैं उन्‍हीं की वजह से विशाल गुंबद पूरी तरह से संतुलित खड़ा है। इस प्रकार वास्तु की दृष्टि से इसका बहुत महत्व है। हाथी महल अत्‍यंत भव्‍य और इसे बनाने वाले कारीगर भी बहुत उत्‍कृष्‍ट रहे होंगे।

हाथी महल का इतिहास

मांडू गांव के हाथी महल को मांडवगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। 11वीं शताब्दी के बाद से इस जगह को महत्‍व मिलना शुरु हुआ है। इस ऐतिहासिक और संस्‍कृति से समृद्ध स्‍थान को तारंग साम्राज्य द्वारा बनवाया गया था। यह महल अंततः 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया था। हालांकि, यह 12वीं शताब्दी से मुगलों और खिलजी शासकों के आक्रामक नियंत्रण के अधीन था और औपनिवेशिक युग तक उनके ही अधीन रहा था। हालांकि, तरांग साम्राज्‍य का अधिक समय तक इस पर शासन नहीं रहा था। 18वीं सदी तक यह महल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका था। अब ये जगह दरिया खान के मकबरे के रूप में स्थापित है। इस महल में ये मकबरा काफी महत्‍वपूर्ण हो गया है एवं इसका लाल रंग दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

समय : आप किसी भी समय इस महल के दर्शन करने आ सकते हैं। हालांकि, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्‍त तक का समय सबसे ठीक रहता है।

एंट्री फीस : हाथी महल में प्रवेश पूरी तरह से फ्री है।

समय अवधि : इस पूरे महल को देखने में 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.