अलीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

अलीगढ़ का किला शहर का सबसे प्रसिद्ध आकर्षण है। डोर का किला इसका साथ देता दिखाई पड़ता है, वर्तमान में यह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, परन्तु यह अपने निर्माणकाल की अवधि पर प्रकाश डालता है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भारत में अग्रणी शैक्षिक संस्थानों में से एक है। शहर में भी सर सैयद अकादमी संग्रहालय, चाचा नेहरू ज्ञान पुष्प और हाकिम करम हुसैन संग्रहालय सहित कुछ उल्लेखनीय संग्रहालय हैं। पूजा स्थलों में विशाल जामा मस्जिद है तो शिवराजपुर में स्थित खेडेश्वर मंदिर भी है। जैन समुदाय के लिये तीर्थधाम मंगलायतन है,तथा इस परिसर में मंदिर व शोध केन्द्र हैं।

अलीगढ़ में कुछ प्रसिद्ध दरगाह हैं, या सूफी संतों के अंतिम विश्राम स्थल हैं, जिनको हिंदू और मुसलमान दोनों मानते व सम्मान करते हैं। बाबा बर्ची बहादुर की दरगाह पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने व अपनी मन्नतों की पूर्ति हेतु आशीर्वाद लेने के लिए यहां लोगों की खासी भीड़ जुटती है।अलीगढ़ में भारत में सबसे बड़ी, तथा एशिया की दूसरे स्थान की सबसे बड़ी लाइब्रेरी, मौलाना आजाद लाइब्रेरी है।

शहर की अराजकता से दूर, शेखावत झील बेहद सुकून पहुंचाती है तथा यहां आकर स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को देखने का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।अलीगढ़ प्रवास के दौरान, आप नजदीक ही स्थित नगलिया गांव का भी दौरा कर सकते हैं जो काला हिरण सहित दुर्लभ जानवरों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए समर्पित है। इसके अलावा, अलीगढ़ में खरीदारी का अपना एक अलग एक अनुभव है – तालों से लेकर पीतल की बनी वस्तुओं तथा स्थानीय कला और शिल्प वस्तुएं- सब कुछ यहां के बाजारों में उपलब्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.