प्रसिद्ध किलों और मंदिरों का केंद्र है इलाहाबाद पर्यटन स्थल
इलाहाबाद में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां के पर्यटन स्थलों में मंदिर, किला और विश्वविद्यालय शामिल हैं। तीर्थ का केन्द्र होने के कारण यहां कई प्रसिद्ध मंदिर है। इसमें पतालपुरी मंदिर, हनुमान मंदिर, बड़े हनुमानजी मंदिर, शिवकोटी महादेव मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, कल्याणी देवी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर और बेनीमहादेव मंदिर प्रमुख है। इलाहाबाद में आनंद भवन घूमना भी एक रोचक अनुभव साबित हो सकता है। यह जवाहरलाल नेहरू का पुस्तैनी घर है और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह राजनेताओं का मुख्यालय हुआ करता था। इलाहाबाद में ब्रिटिश और मुगल काल की कई निशानियां देखी जा सकती है।
इनमें इलाहाबाद किला, मिंटो पार्क, अल्फ्रेड पार्क, थॉर्नहिल मेन मेमोरियल और खुसरो बाग प्रमुख है। अल्फ्रेड पार्क जहां शहर का सबसे बड़ा हरा-भरा क्षेत्र है, वहीं खुसरो बाग का संबंध मुगल काल से है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इलाहाबाद एक महत्वपूर्ण केन्द्र हैं। यहां का इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत का अंग्रेजी भाषा का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की शुरुआत सर विलियम म्योर ने की थी और शहर में उनके नाम पर म्योर कॉलेज भी है। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज शिक्षण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण केन्द्र है। साथ ही शहर में इलाहाबाद पब्लिक लाइब्रेरी भी है। इलाहाबाद में जवाहर प्लानिटेरियम भी है, जहां आप सौर मंडल और तारों को देख सकते हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट को भला कैसे भूला जा सकता है। यह भारत में स्थापित पहला हाई कोर्ट था।
इलाहाबाद कैसे पहुंचे
अगर आप इलाहाबाद घूमने की योजना बना रहे हैं तो आप हवाई, रेल और सड़क मार्ग से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.