माँ चंडी को समर्पित है चंडीगढ़ शहर का नाम

पश्चिमोत्तर भारत में हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तराई में बसा चंडीगढ़ एक केन्द्रशासित प्रदेश है। रोचक बात यह है कि यह देश के दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। यहां हिंदू देवी चंडी को समर्पित एक प्रचीन मंदिर है, जिसके नाम पर इस शहर का नामकरण हुआ है। शहरी डिजाइन व निर्माण के कारण यह पूरे विश्व में भारत का पहला नियोजित शहर के रूप में जाना जाता है।

भारत-पाक विभाजन के बाद पंजाब को लाहौर के स्थान पर एक नई राजधानी की जरूरत थी। तब स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक नए और नियोजित शहर के निर्माण का फैसला किया। 1950 के दशक में ली कोरबुसियर नाम के एक फ्रेंच आर्किटेक्ट और अर्बन प्लानर ने चंडीगढ़ की रूपरेखा तैयार की। एक नवंबर 1966 में इस शहर को केन्द्रशासित प्रदेश और पंजाब व हरियाणा की राजधानी घोषित किया गया।

कैसे पहुंचे
शहर के हर हिस्से से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से चंडीगढ़ आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां का एयरपोर्ट शहर से 8 किमी दूर है। वहीं रेलवे स्टेशन सेक्टर 17 में है। सेक्टर 17 और सेक्टर 43 में स्थित इंटर-स्टेट बस टर्मिनल से बस सेवाएं भी उपलब्ध है।

घूमने का सबसे अच्छा समय
सितंबर से मार्च तक का समय चंडीगढ़ घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.